फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1500 idols immersed in Umari Astha, Kundos at Bateshwar Tirth Dham

Agra News: बटेश्वर तीर्थ धाम में उमड़ी आस्था, कुंडों में विसर्जित की गईं 1500 प्रतिमाएं

Tue, 20 Oct 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
1500 idols immersed in Umari Astha, Kundos at Bateshwar Tirth Dham
बटेश्वर। तीर्थ धाम में शारदीय नवरात्र के समापन पर मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में विराजमान माँ नवदुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तीर्थ में भक्तों का हुजूम उमड़ा। अबीर और गुलाल से सराबोर देवी भक्त माता के भजनों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए प्रशासन द्वारा बनाए गए कुंड पर पहुंचे और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के साथ ही भक्तों ने 9 दिनों तक बोए गए जवारे को भी कुंड में प्रवाहित किया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए बटेश्वर चौकी इंचार्ज और पुलिस की कई टीमें तैनात रहीं। बटेश्वर में प्रतिमा विसर्जन के लिए फिरोजाबाद, सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना, बाह और जैतपुर आदि से आए देवी भक्तों ने कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। तीर्थ में मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे से देर शाम 7 बजे तक करीब 1200 से 1500 प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में किया गया। वहीं, इंग्लैंड से तीर्थ भ्रमण को आए विदेशी पर्यटक हेनी और क्रेष्ट ने विसर्जन को देखा और अपने कैमरों में नजारे को कैद किया। विसर्जन के लिए आ रही सिरसागंज निवासी सुमन ट्रैक्टर से गिर गई, मगर वह सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed