यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: आगरा मंडल के 15 कॉलेज किए गए डिबार, एटा के पांच कॉलेज भी नहीं बनेंगे केंद्र
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डिबार किए गए कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। इसमें आगरा मंडल के 15 कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए आगरा मंडल के 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को डिबार कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। इनमें आगरा के 10 कॉलेज शामिल हैं। मथुरा के चार और एक कॉलेज मैनपुरी का है। वहीं, एटा जनपद के भी पांच कॉलेज को डिबार किया गया है।
आगरा के ये कॉलेज हुए डिबार
1. एमएम शैरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहजादी मंडी आगरा
2. किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय बमरौली कटारा
3. डीएवी इंटर कॉलेज, मोती कटरा आगरा
4. एसएमएओ इंटर कॉलेज आगरा
5. श्री रफीक अहमद किदवाई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल, आगरा
6. श्री शंकरलाल राम राज्य इंटर कॉलेज लादूखेड़ा, आगरा
7. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछोहा जगनेर, आगरा
8. रोहता इंटर कॉलेज, आगरा
9. नानिगराम उच्च माध्यमिक विद्यालय दुल्हारा सैंया, आगरा
10.संत श्री आशारामजी बापू इंटर कॉलेज शमसाबाद, आगरा
मथुरा में ये कॉलेज हुए डिबार
1. सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, मथुरा
2. पंडित मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल, मथुरा
3. श्रीमती सावित्री देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय मनीकादास, मथुरा
4. हरिया इंटर कॉलेज मुडसेरस, मथुरा
मैनपुरी
राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर, मैनपुरी
एटा के पांच कॉलेज हुए डिबार
1. श्री गंगादेवी क्षेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज लालपुर, एटा
2. एसपीएल इंटर कॉलेज दौलतपुर, एटा
3. डॉ. तुलसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमनता जैथरा, एटा
4. गायत्री इंटर कॉलेज चपरई, एटा
5. एसएएस जनता इंटर कॉलेज अर्जुनपुर होर्ची, एटा