फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 august independence day  wonderful presentation of the school children concluded event

मां तुझे प्रणाम: लहरा दो, सरजमी का परचम लहरा दो...स्कूल के बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समा

Thu, 15 Aug 2024 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 01:16 PM IST
सार

आगरा अमर उजाला की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के समापन के अवसर पर कॉसमॉस माल में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से समा बांध दिया।

 

विज्ञापन
15 august independence day  wonderful presentation of the school children concluded event
शास्त्रीय नृत्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत तिरंगा वाहन रैली के समापन पर कॉसमॉस माल में गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के तरानों से उत्साह का संचार किया। नन्हे नर्तकों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा। वरिष्ठ नागरिकों ने ‘जब ये देश है वीर जवानों का’ गीत गाया तो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हर शख्स थिरकने लगा।
विज्ञापन


गायत्री पब्लिक स्कूल के एक्रोस्टिक्स बैंड ने ‘लहरा दो, सरजमी का परचम लहरा दो..., तेरी मिट्टी, देश मेरे, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे देशभक्ति गीतों से समा बांधा। शिक्षक अपूर्व सिंह के नेतृत्व में युवराज दीक्षित, ईशान, भानु और सक्षम ने प्रस्तुति दी। शिक्षिका अल्पना भटनागर के निर्देशन में ‘जननी जन्म भूमिश्च:’ गीत पर शास्त्री नृत्य की प्रस्तुति दी। लोगों की मांग पर बच्चों ने ‘लहरा दो, सरजमी का परचम लहरा दो’ गीत पर सामूहिक प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed