फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   145 teachers signing and saying rest at home, system is deteriorating in schools

Agra News: 145 शिक्षक हस्ताक्षर कर घर पर फरमा रहे आराम, स्कूलों में बिगड़ रही व्यवस्था

Wed, 30 Aug 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
145 teachers signing and saying rest at home, system is deteriorating in schools
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग की प्रक्रिया के चलते जिले में स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को विद्यालय आंवटन नहीं हो पा रहा है। विभागीय प्रक्रिया में 145 शिक्षकों का विद्यालय आवंटन लटक गया है। 2 महीने से ये शिक्षक हस्ताक्षर कर अपने घरों पर आराम फरमा रहे हैं। दूसरी तरफ स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जून में अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए गए थे। 210 शिक्षकों का बाहरी जनपद के लिए स्थानांतरण किया गया था, जबकि 213 शिक्षक जिले में बाहरी जनपद से स्थानांतरण के बाद भेजे गए थे। बाहरी जनपद से आने वाले 145 शिक्षकोंं ने 2 महीने पहले ही बीएसए कार्यालय में पदभार ग्रहण किया है। 2 महीने बाद भी उनको विद्यालय आवंटन नहीं हो सका है। इसके चलते ये शिक्षक बीएसए कार्यालय में हस्ताक्षर करने के बाद घर पर आराम फरमा रहे हैं। दूसरी तरफ जिले से 210 शिक्षकों को बाहरी जनपद के लिए जाने के बाद स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो रही है। यहां से शिक्षकों के जाने के बाद नए शिक्षक के नहीं आने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिकारी विभागीय प्रक्रिया की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

200 स्कूलों में प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था जिले के 200 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां 5 कक्षाओं के लिए मात्र 2 शिक्षकों की तैनाती है। इनमें से दोनों शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी सौंप दी गई है। शिक्षक बीएलओ के कार्य में व्यस्त रहते हैं और परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है। बच्चे परिषदीय स्कूलों से निजी स्कूलों की तरफ जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed