{"_id":"5c432402bdec224dce1658b8","slug":"141547904002-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से मल उठवाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से मल उठवाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- बिछवां। किन्हावर गांव में खेत में शौच करता देख बालक के साथ मारपीट और हाथ से मल उठवाने के मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी कक्षा चार का एक छात्र सात जनवरी को स्कूल के मध्यावकाश में गांव स्थित एक खेत में शौच के लिए चला गया था। वहां खेत मालिक रविंद्र उर्फ छन्नू व उसके सजैत रामवरन ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। वहीं, मल को उठवाया था।
बालक को धमकी देकर वहां से भगा दिया था, अगले दिन भयभीत छात्र जब स्कूल नहीं गया तो मां ने उससे वजह के बारे में पूछताछ की थी। तब उसने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता जब थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद पीड़िता ने एसपी अजय शंकर राय से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।