फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाइक लूट की घटना का खुलासा, दस वाहन बरामद

बाइक लूट की घटना का खुलासा, दस वाहन बरामद

Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
बाइक लूट की घटना का खुलासा, दस वाहन बरामद
bike thief - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। चाड़ी रोड से हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक लुटेरा दबोच लिया। लुटेरे की निशानदेही से पुलिस ने 10 दुपहिया वाहन और बरामद किए हैं।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व सहावर थाना क्षेत्र के तहत चाड़ी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश थाना सिकंदराराऊ के गांव देवीपुर निवासी धरम वीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह को मारपीट कर सड़क किनारे फेंक गए और उनकी बाइक लूट ले गए। इस घटना के खुलासे को एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने सहावर सीओ के नेतृत्व में सहावर पुलिस और स्वाट टीम को लगाया। रविवार की शाम सहावर पुलिस और स्वाट टीम चाड़ी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थी। तभी कासगंज की ओर से एक बाइक सवार तेज गति से आता दिखाई दिया। रोकने पर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आफताब पुत्र शमी अहमद निवासी गांव कनोई थाना सहावर बताया। लुटेरे ने पूछताछ में और भी घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा है। उसकी निशानदेही से पुलिस ने 10 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने लुटेरे से पूछताछ की और घटना का खुलासा कर दिया। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed