फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरा..

गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरा..

Fri, 27 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरा..
गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरा.. - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों और आश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और गुरु पूजा की गई। नगर में सांई पालकी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सांई पालकी यात्रा में हिस्सा लिया।
शिव संकट हरन मंदिर से सांई प्रसाद समिति ने साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया। मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। नगर के नदरई गेट, सहावर गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट सहित विभिन्न इलाकों में शोभायात्रा ने भ्रमण किया। राजीव गोयल, विपिन वाष्र्णेय, आशीष वर्मा, गिर्राज अग्रवाल, कृष्ण कुमार वाष्र्णेय, राजकुमार साहू, प्रवीन गौड, अंकुर अग्रवाल, मुकेश चंद्र, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगादेवी माहेश्वरी धर्मशाला में गायत्री परिवार की ओर से हवन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रमन किशोर पल्तानी, डा. सुरेंद्र गुप्ता, सुशीला शर्मा, वर्षा शर्मा, कांछी, सोनी गुप्ता, करिश्मा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमस्त आश्रम में गुरु पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु योगेश का पूजन करके श्रद्धालुओं ने भेंट दी। आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तीर्थ नगरी सोरों में गुरुपूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने संत महात्माओं के आश्रमों में जाकर पूजा अर्चना की। महेश दयानंद सोहम आश्रम, बंशी वाले बाबा का आश्रम, मगनानदं ताटिया बाबा आश्रम, अमृतानंद आश्रम, ज्योति वाले बाबा आश्रम में पहुंचकर भक्तों ने गुरु पूजा की और दान दक्षिणा दी। जगह जगह भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


एटा। गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजनों की धूम रही। शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भंडारे, गुरु सम्मान आदि के आयोजन किए।
शुक्रवार का दिन पर्व एवं आयोजनों के नाम रहा। घरों में पूजा पाठ-पकवान के साथ ही बाहर भी आयोजनों की धूम रही। गुरु शिष्य परंपरा को मानने वालों ने गुरुओं का सम्मान किया। आर्य गुरुकुल में वेद पाठियों ने गुरुओं को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। वक्ताओं ने पवित्र गुरु शिष्य परंपरा के संस्मरण सुनाए।
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में गायत्री परिवार ने 105 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां देकर स्वर्गीय पंडित श्रीराम शर्मा एवं माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गंाधी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों में ओमलक्ष्मी चौहान, शिवानी प्रियदर्शिनी, रामप्रकाश वर्मा, रामबाबू गुप्ता, सुशील वार्ष्णेय, हेमेंद्र तोमर, राकेश कश्यप, वीरपाल तोमर, संतोष शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, क्षमा प्रियदर्शिनी, प्रदीप भामाशाह आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा रेलवे रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विद्या मंदिरों-शिशु मंदिरों में संपन्न कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गुरुओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने गुरु महत्ता एवं गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित गीत भी सुनाए।
घर घर हुआ अषाड़ी का पूजन
शुक्रवार को घरों में अषाढ़ी का पूजन किया गया। गृहणियों ने पूजा पाठ कर दान पुण्य भी किया। इस अवसर पर घरों में पूड़ी कचौड़ी, खीर आदि पकवान बनाए गए। मान्यता के अनुसार इस दिन खीर पाड़ी के साथ आम खाने का भी विशेष महत्व है। अषाढ़ीसे जहां पवित्र श्रावण मास शुरू हो जाता है वहीं दिवाली तक के त्योहारों की शुरू आत भी हो जाती है।

सोशल मीडिया पर गुरु संदेशों की धूम
सोशल मीडिया पर भी गुरु पूर्णिमा के संदेशों की धूम रही। सुदूर क्षेत्रों में बैठे शिष्यों ने गुरुओं को संदेश देकर आशीर्वाद लिया। वहीं कुछ लोगों ने इससे जुड़े अन्य संदेशों का भी आदान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed