{"_id":"5b2a96bf4f1c1b214d8b7767","slug":"141529517759-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन की अलख जगाने साइकिल से निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन की अलख जगाने साइकिल से निकला
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। स्वच्छ भारत मिशन और स्वस्थ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी दिव्यांग प्रदीप सेन (22) साइकिल यात्रा पर निकले हैं। सात माह में दस हजार किमी. से भी ज्यादा का सफर तय कर कई जिलों में स्वच्छ भारत के लिए युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।
बुधवार दोपहर प्रदीप सैन कोतवाली शिकोहाबाद पहुंचे और यहां कुछ समय के लिए आराम किया। पालिकाध्यक्ष पति अब्दुल वाहिद ने 2100 रुपये और कोतवाल विजय गौतम ने भी 2100 रुपये देकर युवा का उत्साह बढ़ाया। प्रदीप ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए तो हम पर्यावरण को बचाने में कामयाब हो जाएंगे।
प्रदीप का वर्ष 2013 में एक ट्रेन हादसे में पैर कट गया था। उसके बाद से वह काफी मायूस रहने लगा, लेकिन साथी दिव्यांगों के हौसलों को देखकर उसके मन में भी दुनिया भ्रमण की जिज्ञासा उठी और उसने यह कर दिखाया।