{"_id":"5af9c8ac4f1c1b1b5e8b475b","slug":"141526319276-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने को सीएम से करेंगे बात: रजनीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने को सीएम से करेंगे बात: रजनीकांत
Updated Mon, 14 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने को सीएम से करेंगे बात: रजनीकांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
भारतीय जनता पार्टी के बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें बृज प्रांत की जिम्मेदारी सौंपी है वे संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उ
लखनऊ में रविवार की रात को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने रजनीकांत माहेश्वरी को भाजपा बृज प्रांत का अध्यक्ष घोषित किया। यह जानकारी पार्टी के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। अमर उजाला से बातचीत में बृज प्रदेश अध्यक्ष माहेश्वरी ने बताया कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर काम कर रही है।
सभी का साथ लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। भाजपा की बढ़ती ताकत से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। 2019 में आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी और कर्नाटक के परिणाम भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएंगे। एक-एक ग्रामीण की समस्या का हल किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना में माता, बहनों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर और चूल्हे प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
सोरों सूकरक्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित कराने के संबंध में किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और शीघ्र ही सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराया जाएगा।
विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ रजनीकांत का सफर
कासगंज। मूलरूप से कासगंज के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के बृज प्रदेश के अध्यक्ष पद पर आसीन होने वाले रजनीकांत माहेश्वरी विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरूआत की। 1976 से 1980 तक छात्र नेता रहे। 1981 से 1989 तक जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय और जनपद स्तर पर पदाधिकारी रहे। 1990 से 1992 तक वे रामजन्मभूमि आंदोलन के कासगंज में संयोजक रहे। उन्होंने अस्थिकलश यात्रा भी निकाली। वर्ष 2001 में भाजपा एटा के जिलाध्यक्ष रहे। इसके अलावा वर्तमान में वह अलीगढ़ के जिला प्रभारी थे। बदायूं, अलीगढ़, मैनपुरी, फर्रुखाबाद आदि जिलों में उन्होंने प्रभारी की भूमिका भी निभाई है। राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने अयोध्या पहुंचकर कार्य सेवा में भी हिस्सा लिया।