{"_id":"5ac37c384f1c1b99618b53d8","slug":"141522760760-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-कटरा समान। अघोषित और अनियमित बिजली कटौती से देहात में लोग परेशान हैं। मंगलवार को चौराईपुर विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मंाग की। आए दिन होने वाले फाल्ट, अघोषित और अनियमित बिजली कटौती से परेशान क्षेत्र के लोग सब स्टेशन चौराईपुर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करके बिजली घर पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था खराब पड़ी इनकमिंग एवं आउटगोइंग मशीनों को सही कराया जाए। ओवर करेंट, व ओवर लोड दिखाने वाली मशीन लंबे समय से खराब हैं। तीन एमबीए ट्रांसफार्मर की इनकमिंग केबिल फाल्ट की वजह से ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। मशीन की ट्रिपिंग खराब होने के बजह से जब लाइन फाल्ट होती है। लाइन कटती नहीं है। मशीन में आग लग जाती है जिससे क्षेत्र के सौ गांवों की आपूर्ति कई दिनों तक बाधित रहती है। रामवीर, राधेश्याम, अशोक, सुभाष, ब्रजेश, अनिल, कमलेश, मनोज, प्रदीप, प्रकाश, अजय, राजबहादुर मौजूद रहे।