फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आजादी के 70 साल बाद भी ककरारा नहीं हो सका रोशन

आजादी के 70 साल बाद भी ककरारा नहीं हो सका रोशन

Mon, 02 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
आजादी के 70 साल बाद भी ककरारा नहीं हो सका  रोशन
मैनपुरी-घिरोर। क्षेत्र के गांव कोसोन का मजरा ककरारा गांव आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद भी विकास से कोसों दूर है। आज तक इस गांव का विद्युतीकरण नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधियों ने कई बार ग्रामीणों से वादे किए, लेकिन वह पूरे नहीं हुए।
विज्ञापन


ककरारा गांव की कुल आबादी करीब आठ सौ के आसपास है। यहां 400 के करीब मतदाता हैं। इस गांव का आज तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। गांव में खड़े बिजली के दो पोल हररोज ग्रामीणों को मुंह चिढ़ाते हैं। अन्य सुविधाओं की बात करें तो गांव में सड़क और नाली की स्थिति भी बदहाल है। आधुनिक सुविधाओं की मांग को लेकर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का ग्रामीणों ने बहिष्कार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed