{"_id":"5a579db84f1c1b31198b4675","slug":"141515691448-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीमपुर में मां-बेटे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीमपुर में मां-बेटे का अपहरण
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। करीमपुर गांव में मां-बेटे को अगस्त माह में नामजद लोग अगवा करके ले गए थे। इसकी रिपोर्ट महिला के पति ने कोर्ट के आदेश पर थाना सकीट में दर्ज कराई है।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी रामाधार पुत्र चोबसिंह ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अगस्त माह में जिला कारागार में बंद था। जबकि उसकी पत्नी साधना और बेटा प्रांशु घर पर मौजूद था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया 17 अगस्त को गांव में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा को नीलम पुत्री राजपाल निवासी गढ़ी थाना सकीट सहित अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिशन अगवा करके ले गए थे। इसकी जानकारी उसे जेल से रिहा होने पर हुई तो उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सकीट के कई चक्कर लगाए। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण लेकर मामले की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ थाना सकीट में दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि अगवा होने के बाद उसकी पत्नी और बेटे को कोई पता नहीं लगा है।