{"_id":"5a5101894f1c1b1c198b533e","slug":"141515258249-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद-फायरिंग
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में शुक्रवार देर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। मारपीट और फायरिंग की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला डांडा में ग्राम समाज की जमीन पर कंडे पाथने को लेकर दो पक्ष शुक्रवार शाम भिड़ गए। विरोध करने पर एक पक्ष से प्रेम सिंह, कमलेश, शुभम और विजेंद्र ने फायरिंग कर दी। छह-सात फायर होते ही गांव में दहशत फैल गई।
विवाद के दौरान गोली के छर्रे लगने से अमरपाल (40) पुत्र दामोदर और रामपाल (26) पुत्र रामलड़ैते घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गांव में विवाद हुआ था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया गया।
विज्ञापन
जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, निधौलीकलां क्षेत्र के गांव रफतपुर निवासी सोनू पुत्र सौदान सिंह से गांव के अशोक पुत्र रामदास ने अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।