{"_id":"5a3e8e5f4f1c1baa268b586e","slug":"141514049119-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के पहुंचने से पहले ही मरीज निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के पहुंचने से पहले ही मरीज निकाले
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तीमारदार और चिकित्सक के बीच रिश्वत मांगने को लेकर हुई मारपीट और अभद्रता की शिकायत पर शनिवार सुबह सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ के पहुंचने से पहले ही ऑपरेशन वाले मरीजों को वार्ड से कर्मचारियों ने जबरन निकाल दिया। वहीं मरीजों ने सीएमएस को लिखित शिकायत दी है। जिस पर डाक्टरों की टीम जांच कर रही है।
देर शाम जिला अस्पताल के नेत्र ऑपरेशन वार्ड में चिकित्सक और मरीज के तीमारदारों के बीच ऑपरेशन के लिए रिश्वत मांगने पर मारपीट और धक्का-मुक्की हो गई थी। शिकायत पर शनिवार सुबह सीएमओ डा. एके अग्रवाल के अस्पताल पहुंचने की जानकारी होते ही तैनात कर्मचारी और चिकित्सकों ने भर्ती हुए मरीजों को जबरन छुट्टी देकर वार्ड से निकाल दिया।
रिश्वत मांगने की शिकायत मरीज रामप्रकाश निवासी सिंहपुर, चरनसिंह निवासी नगला धनी और रामजीत निवासी बेंदुला ने सीएमएस से लिखित में की है। सीएमएस डा एके मजूमदार ने बताया कि शिकायत की डाक्टरों की टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर दोषी स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रिश्वत को लेकर पहले भी हो चुकी है मारपीट
एटा। जिला अस्पताल में रिश्वत लेने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को हुई झड़प से पहले भी आंखों में लेंस डालने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी वसूली कर चुके हैं। जिसे लेकर पिछले साल तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच झड़प हो चुकी है।