{"_id":"59fb62054f1c1b6a678b90a5","slug":"141509646853-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ फूट गुस्सा, कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ फूट गुस्सा, कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
sp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। टिकट वितरण को लेकर सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सांसद और सपा जिंदाबाद के नारे लगाए लेकिन जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के विरोध में जमकर मुर्दाबाद के नारे लगेे। आरोप लगाया कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेेखी कर दूसरे दलों से आए लोगों को टिकट दिया गया है।
सपा द्वारा पिछले दिनों नगर निगम के 70 वार्डों में 47 के नाम घोषित कर दिए थे। नाम घोषित होने के साथ पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए थे। गुरुवार को कई वार्डों के कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराने पार्टी कार्यालय पहुंचे। सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि नगर निकाय, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में 90 प्रतिशत तक वोट सपा के पक्ष में डालने का काम किया परंतु सपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।
प्रत्याशी सूची को निरस्त कर नई सूची जारी की जाए। उनके साथ निसार मुल्लाजी, अख्तियार भाई, सगीर अंसारी, महताब खां, सद्दाम हुसैन, शौकत अली, अबरार अहमद अली, जावेद क्रिकेटर, सरफराज, हाफिज तौसीफ रजा के साथ काफी लोग शामिल थे। नगला कोठी क्षेत्र के निवासी मोहम्मद जावेद, वार्ड संख्या 55 से फिरोज अल्बी, हाफिज मोहम्मद तैय्यब, शराफत अली व अन्य काफी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कार्यालय में मौजूद नीरज यादव, हरिओम यादव के साथ विनय कुमार कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटे रहे। अजमेरी गेटनगला कोठी निवासी मोहम्मद अकरम अल्बी ने जिलाध्यक्ष के नाम दिए पत्र में कहा कि 1993 से पार्टी के सेवा करते चले आ रहे हैं। लेकिन हमारे किसी भी साथी को टिकट नहीं दिया। वार्ड संख्या 55 से टिकट दिए जाने की मांग की। जाबिर अली, साबिर अली, ताबिश अली, भूरे अली, शौकत अली आदि मौजूद थे।