फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिरफिरे ने पत्नी की हत्या कर खुद की ली जान

सिरफिरे ने पत्नी की हत्या कर खुद की ली जान

Sat, 28 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरफिरे ने पत्नी की हत्या कर खुद की ली जान
demo pic
एटा। बटवारे के विवाद में भाई को गोली मारने के बाद कमरे में बंद युवक ने पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने पर पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर एसएसपी, एएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जसरथपुर क्षेत्र में बटवारे के विवाद में भाई को गोली मार लहूलुहान कर दिया गया, जिसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के निधौलीकलां रोड स्थित वनगांव निवासी फूलश्री ने अपना एक प्लाट बेेचा है। इसके पैसों के बटवारे को लेकर शनिवार सुबह फूलश्री के बड़े बेटे सोनू (35) और रवि में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद सोनू ने रवि को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी और आनन-फानन में रवि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, गोली मारने के बाद सोनू अपनी पत्नी रूबी (32) के साथ एक कमरे में बंद हो गया।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी डायल 100 के साथ एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी, कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे में बंद सोनू को गेट खोलने को कहा। इस पर सोनू ने दरवाजा खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिए लेकिन सोनू ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आंसू गैस का गोला कमरे में छोड़ दिया। खुद को घिरता देखकर सोनू ने रूबी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं को पेट में गोली मार ली। आनन फानन में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही दोनाें की मौत हो चुकी थी।

दस वर्ष पहले हुई थी शादी

एटा। परिवारीजनों ने बताया कि सोनू की शादी रूबी के साथ तकरीबन दस वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन दोनों की संतान नहीं थी। इसको लेकर भी सोनू मानसिक रूप से परेशान रहता था।


यदि पुलिस हट जाती तो शायद....

एटा। गांव के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस सोनू पर दरवाजा खोलने का दबाव नहीं बनाती तो शायद रूबी की जान बच जाती। यदि पुलिस ने आंसू गैस का गोला नहीं छोड़ा होता तो वह गोली नहीं चलाता। वहीं पुलिस का कहना है कि उसे सूचना मिली थी कि भाई को गोली मारने के बाद उसने पत्नी को भी गोली मार दी है। जिसे वह कमरे में बंद किए है। इस कारण गेट खोलने के लिए उस पर दबाव बनाया गया था।

टाइम लाइन

8.00 बजे कहासुनी के बाद भाई को मारी गोली
8.30 बजे घायल भाई जिला अस्पताल में भर्ती
9.00 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस
10.20 बजे तक सोनू से गेट खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों की बातचीत
10.26 बजे पुलिस ने कमरे में छोड़ा आंशू गैस गोला जो चला नहीं
10.28 बजे पुलिस ने कमरे के अंदर छोड़ा दूसरा गोला
10.30 बजे आंशू गैस का कमरे असर होने के बाद हुए दो फायर
10.32 बजे गोली मारने के बाद सोनू ने अंदर से खोला दरबाजा
10.34 बजे पुलिस ने सोनू को कार में रखकर पहुंचाया अस्पताल
10.36 बजे जानकारी पर पहुंचे एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed