{"_id":"59da60714f1c1bc1678b4bab","slug":"141507483761-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता करना चाहता था दूसरी शादी, इसलिए बेटे ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता करना चाहता था दूसरी शादी, इसलिए बेटे ने कर दी हत्या
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना फरिहा के नगला खरगा में किसान की गोली मारकर हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका बेटा ही निकला। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या के पीछे पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने का कारण पुलिस को बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि एक अक्तूबर की रात को थाना फरिहा के गांव नगला खरगा में किसान अजय कुमार पुत्र सुघर सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार के निर्देश पर ही एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ जसराना संजीव रेड्डी के ही साथ एसएचओ फरिहा रनवीर सिंह घटना के खुलासे में जुटे थे। कोई रंजिश सामने नहीं आने पर थाना पुलिस ने किसान के बडे़ पुत्र कौशलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना खुलती चली गई।
कौशलेंद्र ने बताया उसकी मां की मौत पांच छह वर्ष पूर्व हो गई थी। वह खाना बनाने के साथ ही पढ़ने के लिए जाता था, जबकि मृतक अजय दूसरी शादी करने को तैयार था। कौशलेंद्र ने बताया उसने कहा था कि दूसरी शादी करने से हम दोनों भाइयों के कद्र नहीं होगी। इसी कारण अजय कुमार ने कौशलेंद्र के साथ कई बार मारपीट की थी।
विज्ञापन
पिता के इस रवैये से आहत होकर एक अक्तूबर की रात कौशलेंद्र ने पिता की गोली मारकर हत्याकर दी। हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि काफी गहनता से छानबीन के बाद हकीकत सामने आई है।