फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गांव उरावर में पिता-पुत्र को मारी गोली, बाप की मौत

गांव उरावर में पिता-पुत्र को मारी गोली, बाप की मौत

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव उरावर में पिता-पुत्र को मारी गोली, बाप की मौत
सिरसागंज। किशोरी के द्वारा फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद ने पलक झपते ही उग्र रुप ले लिया। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के घर धावा बोल दिया। मारपीट और तोड़फोड़ की गई। ग्रामीण बीच बचाव को पहुंचे तो आरोपियों ने पिता पुत्र को गोली मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र को गंभीर हालत में उपचार को आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन


सेना से सेवानिवृत्त हुए हरिभान सिंह का अपने ही भाई चंद्रभान से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार को किशोरी द्वारा फोन पर बात करने को लेकर शुुरु हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक हरिभान सिंह और चंद्रभान सिंह पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पथराव शुरु हो गया। हरिभान सिंह पक्ष ने चंद्रभान सिंह के घर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की पिटाई करते हुए तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीण बीच बचाव को पहुंचे तो आरोपी हरिभान सिंह घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और फायरिंग करते हुए चंद्रभान को गोली मारी। पिता को गोली लगते ही चंद्रभान का पुत्र सोनेलाल हरिभान सिंह को पकड़ने के लिए दौड़ा तो आरोपी हरिभान सिंह ने उस पर गोली चला दी। पिता पुत्र को गोली लगते हुए आरोपी हरिभान सिंह और उसके साथी मौके से भाग गया। इस बीच पुलिस के साथ काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल लेकर आए। यहां चंद्रभान सिंह को मृत घोषित करने के साथ ही उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। जबकि सोनेलाल की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए आगरा रैफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके यहां दबिश भी दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।


दोनों पक्षों के बीच विवाद किशोरी के फोन पर बात करने को लेकर हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी हरिभान सिंह ने अपने भाई चंद्रभान व भतीजे सोनेलाल पर गोली चला दी थी। चंद्रभान की मौत हो गई जबकि सोनेलाल को आगरा रैफर किया गया है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
महेंद्र सिंह एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed