{"_id":"594aba2c4f1c1ba12a8b469e","slug":"141498069548-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने प्रभारी मंत्री पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने प्रभारी मंत्री पुतला फूंका
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद/टूंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी का पुतला फूंका। साथ उन्होंने तहसील तिराहे पर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रभारी मंत्री समस्या तक नहीं सुनते हैं। उन्होंने मंगलवार को कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने से मना कर दिया था। उधर, फिरोजाबाद में भी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
इस अवसर पर मयंक तिवारी ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता प्रभारी राज्यमंत्री से स्थानीय शैक्षिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने गए थे। लेकिन मंत्री ने ज्ञापन लेने मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। छात्र नेताओं की शैक्षिक समस्याओं को सुनना उचित नहीं समझ रहे। इस मौके पर विभाग संयोजक अभिषेक राजपूत, नगर मंत्री रणजीत यादव, पकज, सचिन जैन, रिंकू, आयुष रहे। उधर, फिरोजाबाद में पुतला दहन में अभिषेक राजपूत, रणजीत यादव, पंकज, सचिन जैन, रिंकू रहे।
विज्ञापन
वहीं, टूंडला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रभारी मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी की। इस दौरान जिला संयोजक मोहित कौशिक, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप शर्मा, शिवम बघेल, मयंक आदि रहे।