{"_id":"5946cab44f1c1b5b678b48aa","slug":"141497811636-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की जेब से तीन लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की जेब से तीन लाख के गहने चोरी
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। परिवार के साथ विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे अलीगढ़ निवासी वृद्ध की जेब से रविवार को टेंपो में सवार होने के बाद तीन लाख मूल्य के गहने चोरी हो गए। पीड़ित परिवार राया कट पर बस से उतर कर टेेंपो में सवार हुआ था। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।
अलीगढ़ के गंगापुर जट्टारी निवासी चरन सिंह पुत्र बाबू सिंह पत्नी सोना देवी, नाती एवं पुत्रवधू के साथ विवाह समारोह में भाग लेने इगलास जा रहे थे। वह एक्सप्रेस वे के राया कट पर बस से उतरे और टेंपो में सवार होकर राया-मथुरा मार्ग पर नीचे आए।
इसी दौरान चरन सिंह ने देखा कि बनियान की जेब में रखे गहने गायब हैं जबकि 10 हजार की नकदी सुरक्षित थी। चरन सिंह ने बताया कि सात सोने की अंगूठी, कालर, एक पैंडल गायब था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने चरन सिंह के शक के आधार पर टेंपो चालक लोकेंद्र निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। तलाशी में टेंपो चालक से कुछ सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।