मथुरा में बड़ी वारदात: अगवा छात्र की गला घोंटकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार
मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र में 14 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव लहूलुहान हालात में झाड़ियों में पड़ा मिला। बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें घटना की जांच में लगाई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में नौवीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र की ब्लोअर से गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान मिटाने को चेहरे और सिर पर पत्थर से वार करके कुचला गया। पूरा शरीर नीला पड़ गया था।
बुधवार की सुबह 11 बजे छात्र घर के पास से अगवा किया गया था। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव, कपड़े और पत्थर बरामद किया है। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस की पांच टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है।
मनीष गुप्ता हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- योगीराज में पुलिस ले रही जान
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी कौशल का बेटा हर्ष(14) केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार की सुबह 11 बजे घर से निकला। दोपहर में उसने एक दुकान से चाऊमीन और पेटीज खरीदी और घर न आकर श्रीजी मंदिर की तरफ चला गया।
स्कूटी सवार युवक के साथ देखा गया किशोर
शाम चार बजे वह एक स्कूटी पर युवक के साथ बैठकर जाते हुए देखा गया। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजन और ग्रामीणों ने देर रात तक छात्र की तलाश की। रात 10 बजे थाना रिफाइनरी में गुमशुदगी दर्ज कराई।
सुबह शव मिलने की सूचना पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी ने एसएचओ लोकेश भाटी समेत पुलिस की पांच टीमों को खुलासे के निर्देश दिए।
छात्र के पिता कौशल ने बताया कि वह घर से पैसे भी नहीं लेकर गया था। चाऊमीन और पेटीज के पैसे दुकानदार को दिए थे। यानि बाहर उसे किसी ने पैसे दिए होंगे। उसकी कोई रंजिश भी नहीं है। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण साफ नहीं है। फिर भी जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
डॉक्टरों के पैनल और वीडियाग्रोफी के मध्य छात्र का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किया जाना बताया गया है। जबकि सिर और चेहरे पर पत्थर से करीब आठ वार किए गए हैं, जो कि पहचान मिटाने की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि छात्र की पहचान मिट नहीं सकी है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 14 साल के बालक की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें बनाई हैं। परिवार वालों से बातचीत व अन्य तरीके से तत्थ जुटाए जा रहे हैं। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।