फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 trains canceled including Agra Cantt-Delhi Intercity due to coronavirus

कोरोना का असर: गतिमान-शताब्दी और दिल्ली इंटरसिटी निरस्त, दो मई से बंद हो जाएगा संचालन

Fri, 30 Apr 2021 09:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 09:10 AM IST
सार

कोरोना महामारी के चलते ट्रेनों में सफर करने में लोग परहेज कर रहे हैं। इससे चलते रेलवे ने गतिमान और शताब्दी एक्सप्रेस को दो मई से निरस्त करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
14 trains canceled including Agra Cantt-Delhi Intercity due to coronavirus
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी कमी हो गई है। रेलवे ने घाटे में चल रहीं कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों के बाद अब प्रीमियम ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक संचालित सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी और आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी को दो मई से निरस्त करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


रविवार से दिल्ली-आगरा-दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन नहीं चलेगी। इसके साथ ही रेलवे ने आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी  2 मई से निरस्त करने का निर्णय लिया है। दोनों इंटरसिटी के अलावा 1 मई से ट्रेन संख्या 12049 /12050 झांसी-हजरत निजामुद्दीन-झांसी गतिमान ट्रेन भी निरस्त रहेगी। एक मई से ही नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन भी हो चुकी हैं निरस्त
इससे पहले रेलवे ने आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी, अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी, आगरा कैंट-झांसी इंटरसिटी, झांसी-आगरा कैंट इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बंद कर चुका है। ईदगाह-बांदीकुई पैसेंजर, बांदीकुई ईदगाह पैसेंजर, आगरा कैंट-मैनपुरी स्पेशल, मैनपुरी-आगरा कैंट स्पेशल, आगरा फोर्ट-एटा स्पेशल, एटा-आगरा फोर्ट स्पेशल, आगरा फोर्ट-रामनगर स्पेशल, रामनगर-आगरा फोर्ट स्पेशल भी नहीं चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैनपुरी से गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त
मैनपुरी जिले से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों को फिर से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। पूर्व में एक साल तक ट्रेन सेवा बंद रही थी। मात्र 25 दिन की सेवा के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। सेवा बंद होने से जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जिले में दो अप्रैल से शुरू की गईं स्पेशल ट्रेनों को फिर से 26 अप्रैल से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिले से होकर गुजरने वाली फर्रुखाबाद-टूंडला ट्रेन संख्या 01917 और टूंडला से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 01918 को 26 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। 

वहीं आगरा से इटावा होकर मैनपुरी आने वाली ट्रेन संख्या 01909 को 26 अप्रैल से बंद किया गया है। जबकि मैनपुरी से इटावा होकर आगरा जाने वाली ट्रेन संख्या 01910 को 27 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। 

रोडवेज बसों में आधी सवारियां
परिवहन निगम की बसों में 52 के स्थान पर 26 सवारियों को ले जाया जा रहा है। आरएम मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि 135 बसों का संचालन किया जा रहा है। सवारियों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। आगरा से बाहर जाने वाली सवारियां कम हैं, जबकि आगरा आने वाली सवारियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed