{"_id":"5cd3089bbdec2207697937ca","slug":"131557334171-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमतमाये सूर्य देव के सामने सभी बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमतमाये सूर्य देव के सामने सभी बेबस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तमतमाये सूर्य देव के आगे से बुधवार को सभी बेबस नजर आए। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर आसमान से आग बरसती रही। इससे हर कोई परेशान और बेहाल रहा। सड़कों पर गुजरने वाले लोग भी छांव तलाशते नजर आए। बुधवार सुबह से ही तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। सुबह 11 बजे तक सूरज सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। सुबह दस बजे ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया पारा भी चढ़ता गया।
दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ये तापमान अब तक का सर्वाधिक तापमान है। गर्म हवाओं के बीच लोगों का निकलना भी किसी परेशानी से कम नहीं था। धूप में कदम रखते ही तन जलाने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर एसी का सहारा लेते रहे। देर शाम तक गर्म हवाओं के चलते लोग परेशान रहे। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गर्मी में पसीना-पसीना नजर आए। दिन तो दिन रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।