{"_id":"5cd2fd41bdec22073073d3c7","slug":"131557331265-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड टेंपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्ण की नगरी में ओवरलोड टेंपो दोड़ रहे हैं। निर्धारित संख्या से अधिक सवारियों को भरकर सड़कों पर चल रहे टेंपों कई बार हादसे का भी शिकार हो रहे हैं लेकिन यहां के जिम्मेदार अफसर कार्रवाई ही नहीं करते। जिससे टेंपो वाले मनमानी करते है। यात्री राधाकिशन ने बताया कि ओवरलोड टेंपो किसी की जान की परवाह किए बिना दौड़ते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं, मथुरा क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद डीजल के ऑटो भी दौड़ रहे हैं। यह ऑटो वायु प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहे हैं। एआरटीओ द्वारा डीजल ऑटो को लेकर चलाया गया अभियान बेअसर साबित होता दिख रहा है। मथुरा से सटे राया, गोवर्धन, मथुरा आदि मार्ग पर डीजल ऑटो और टेंपो चल रहे हैं। ताज ट्रिपेजियम जोन में डीजल के सवारी ऑटो व टेंपो के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाजवूद डीजल के ऑटो और टेंपो मथुरा और आस पास के क्षेत्रों में चल रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा का कहना है कि अभियान चलाकर सवारी वाले डीजल के ऑटो व टेंपो को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।