फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पहले पकड़ी रफ्तार, फिर सुस्त रहा मतदान

पहले पकड़ी रफ्तार, फिर सुस्त रहा मतदान

Tue, 23 Apr 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पहले पकड़ी रफ्तार, फिर सुस्त रहा मतदान
पहले पकड़ी रफ्तार, फिर सुस्त रहा मतदान - फोटो : अमर उजाला
एटा। लोकसभा क्षेत्र के दोनों जिले में चले मतदाता जागरूकता अभियान के दावे फ्लॉप साबित हुए। सुबह-सुबह तेजी से शुरू मतदान को देखते हुए उम्मीद शाम होते-होते टूट गईं। लोस क्षेत्र में महज 62.65 फीसदी मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि इस बार मतदान का रिकार्ड पिछले वर्षाें की तुलना में अधिक है, लेकिन उम्मीद 70 प्रतिशत का आंकड़ा मतदान प्रतिशत नहीं छू सका।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, तो मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगीं। दो घंटे बाद नौ बजे मतदान फीसद 10.22 फीसदी हुआ, तो अनुमान लगाया गया कि आंकड़ा 70 के पार होगा। इसके बाद 11 बजे तक 22.94 फीसदी मतदाताओं ने मत प्रयोग कर लिया। एक बजे रफ्तार धीमी हुई और 36.50 फीसदी मतदाता मत प्रयोग कर सके। तीन बजे तक 49.55 फीसदी मतदाता अपना वोट डाल सके। पांच बजे मतदान की रफ्तार थोड़ी बड़ी और आंकड़ा 58.32 पर पहुंच गया। वहीं आखिरी एक घंटे में मतदान फीसदी कम हो गया। आखिरी वक्त पर 62.65 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। दरअसल, सुबह 13 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा मतदान प्रतिशत शाम होते-होते 04 फीसद तक सिमट कर रह गया। वर्ष 2014 में क्षेत्र में 58.72 फीसद मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। वहीं वर्ष 2009 में 44.46 फीसद मतदाताओं ने लोकतंत्र का पर्व मनाया था। बीते चुनावों के मुकाबले इस बार प्रशासन ने सफलता जरूर पाई है, लेकिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।
विज्ञापन

राउंडवार आंकड़े- वर्ष 2019
विधानसभा नौ बजे 11 बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे छह बजे
कासगंज 09.72 23.58 37.30 49.30 59.02 64.12
अमांपुर 09.50 21.73 37.37 50.25 59.90 62.48
पटियाली 10.18 22.18 35.00 45.64 56.00 60.54
एटा 11.08 23.35 37.52 50.87 59.32 61.72
मारहरा 10.60 23.85 35.30 51.71 58.15 64.39
कुल 10.22 22.94 36.50 49.55 58.32 62.65

वर्ष 2014
विधानसभा मतदान प्रतिशत
कासगंज 60.05
अमांपुर 60.44
पटियाली 57.35
एटा 56.14
मारहरा 59.68
कुल 58.72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed