फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   महिला कैदी की हालत गंभीर, इलाज को लखनऊ भेजा

महिला कैदी की हालत गंभीर, इलाज को लखनऊ भेजा

Tue, 09 Apr 2019 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला कैदी की हालत गंभीर, इलाज को लखनऊ भेजा
डैमो
मथुरा। दस वर्ष की सजा होने पर जेल जाते ही महिला चंद्रवती डिप्रेशन में आ गईं। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा। जिस पर काबू नहीं हो सका तो उसे ब्रेन हेमरेज हो गया। अब महिला कैदी की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेेज भेजा गया है।
विज्ञापन


दहेज हत्या में अपने पति दिगंबर, पुत्र हरिओम सहित जेल जाने के चंद दिनों बाद ही जुनसुटी निवासी चंद्रवती डिप्रेशन मेें आ गईं। तीन अप्रैल को उसका ब्लड प्रेशर इतना बढ़ा कि जेल से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से उसे एसएन हास्पिटल आगरा, यहां से उसे एम्स भेजा गया। फिर भी हालत में सुधार नहीं हो सका तो उसे पीजीआई लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


यहां पर भी उसकी हालत ठीक नहीं हो सकी तो उसे मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया है। महिला कैदी फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझ रही है। चिकित्सकों द्वारा उसे अधिक दिन तक अस्पताल में भी नहीं रखा जा रहा है। जिसका कारण महिला के साथ किसी परिजन का न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यदि उसे कहीं भर्ती कराया जाता है तो उसकी तीमारदारी के लिए कोई चाहिए। जेल के चिकित्सक डॉ. उपेंद्र पाल सोलंकी ने बताया कि महिला कैदी चंद्रवती की हालत गंभीर है। उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed