फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालों को खदेड़ा

मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालों को खदेड़ा

Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालों को खदेड़ा
मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालों को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
एटा। कैलाश मंदिर की खाली पड़ी भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं को लोगों ने खदेड़ दिया। साथ ही घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी हासिल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर की धार्मिक भूमि मंदिर के सामने पड़ी हुई है। उसी भूमि पर कुछ लोग सुबह को कब्जा करने की नियत से मिट्टी डाल रहे थे। इसकी जानकारी आस पास रहने वाले लोगों को हुई तो वह एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मिट्टी डालने का विरोध किया। इतना ही नहीं वहां के लोगों ने मिट्टी डाल रहे लोगों को खदेड़ दिया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी हासिल करते हुए उनसे पूछताछ की। वहीं कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कूड़ा डालने वाले लोग मौके से भाग गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मेड़ के विवाद में ग्रामीण को मारपीट कर किया घायल
सहावर। गांव म्यांसुर में एक ग्रामीणों को मेड़ के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया। म्यांसुर निवासी रामखिलाड़ी का कहना है कि उसके गांव के कायमसिंह व सागर दोनों ही मेड़ के विवाद के चलते उससे रंजिश रखते हैं। दोनों ने पहले से उससे कहासुनी करने लगे, जब विरोध किया तो उसकी मारपीट कर दी। जिससे वह घायल छहो गया। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed