फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अनियंत्रित टेंपो पलटा, कई यात्री हुए घायल

अनियंत्रित टेंपो पलटा, कई यात्री हुए घायल

Thu, 14 Jun 2018 07:37 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटा, कई यात्री हुए घायल
डैमो
नंदगांव (मथुरा)। नंदगांव-बरसाना रोड पर गुरुवार को यात्रियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। ओवरलोड टेंपो बरसाना से नंदगांव जा रहा था। टेंपो में 14 से अधिक यात्री बैठे थे। कई लोग लटक कर चल रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे नंदगांव के निकट बनी टाउनशिप के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। नंदगांव निवासी कृष्णमुरारी गोस्वामी अपनी कार से नंदगांव की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


वे घायल यात्रियों की मदद में जुट गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अपनी कार से बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बरसाना निवासी शशि और मछला को प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा रेफर कर दिया गया है। दोनों महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग के लिए नंदगांव जा रही थीं। एंबुलेंस के समय से न पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। नंदगांव चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक दुर्घटना के बाद भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed