फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टूटा है दुखों का पहाड़, संवेदना दे रहे लोग

टूटा है दुखों का पहाड़, संवेदना दे रहे लोग

Sat, 12 May 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टूटा है दुखों का पहाड़, संवेदना दे रहे लोग
टूटा है दुखों का पहाड़, संवेदना दे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सहावर और अमांपुर में डकैती की घटनाओं के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। नाते रिश्तेदार पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। दोनों वारदातों के घायलों का इलाज अभी भी जारी है। वहीं पीड़ित परिवारों के घरों के आसपास सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

सहावर में राजकुमार के घर पड़ी डकैती की घटना में उनकी मां चंपा देवी, पत्नी माया देवी और तहेरे भाई रामदास की हत्या कर दी गई। वहीं राजकुमार उनके पुत्र अजय पुत्री आरती घायल हैं। एक साथ तीन मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उनके नाते रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। आसपास के लोग भी पीड़ित परिवार के दुख में शरीक हो रहे है। वहीं तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से उनके घर के पास में ही पुलिस की पिकेट तैनात की गई है। वहीं अमांपुर के ददवारा में चार दिन पूर्व डकैती की घटना में चंद्रपाल की बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात के चार दिन बाद भी परिवार में कोहराम है। उनकी पत्नी अखिलेश, पुत्र ओमप्रकाश, पुत्री रचना, पुत्रवधू पूजा का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं घायल रजनी का घर पर इलाज चल रहा है। उनके घर पर भी नाते रिश्तेदार पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया जा रहा है। उनके घर पर भी सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

अभी भी डरा हुआ है विजय
कासगंज। सहावर में राजकुमार के घर में डकैती की घटना में बदमाशों के हाथों से बचा विजय (6) के मन में अभी भी दहशत है। उसके मन पर घटना का काफी असर हुआ है। वह सहमा हुआ सा नजर आ रहा है। उसके जेहन में बार-बार घटना घूमती है। वह रो-रोकर अपनी दादी, मां, व ताऊ को याद कर रहा है। उसे अपने घायल पिता और भाई बहन की चिंता सता रही है। वह उनके बारे में परिवार के अन्य सदस्यों से बार-बार पूछता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed