फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तेज रफ्तार बाइक, कान पर मोबाइल...हादसे तो होंगे ही

तेज रफ्तार बाइक, कान पर मोबाइल...हादसे तो होंगे ही

Wed, 14 Feb 2018 08:11 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक, कान पर मोबाइल...हादसे तो होंगे  ही
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। फर्राटा भरती बाइक। कान पर मोबाइल...हादसे तो होंगे ही। मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाने वाले खुद तो चोटिल होते ही हैं, दूसरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। हर सड़क पर ऐसे लोगों को देखा जा सकता है। पुलिस वाले भी इन्हें देखकर खामोश रहते हैं।
विज्ञापन


समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करती है कि बाइक चलाते हुए मोबाइल से बात न करें। कई संस्थाएं तो कैंप लगाकर ऐसी जानकारी देती है। स्कूली बच्चे भी बाइक सवारों से अपील तक करते हैं, पर लोगों के समझ में यह नहीं आया। कान पर मोबाइल लगाकर फर्राटे भरने से बाज नहीं आ रहे। टोकने पर आगे से ऐसा न करने की कहकर अपना पल्ला जरूर झाड़ लेते हैं। बावजूद ट्रैफिक नियमों को तोड़कर बेखौफ कान पर मोबाइल लगाकर बाइक सवार फर्राटे भरते दिख जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे बाइक सवार अपनी जान की परवाह किए वगैरह दूसरे की जिंदगी से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। मोबाइल से बात करते हुए बाइक चलाते वक्त सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। फिर भी बाइक सवार इससे बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से बात करने पर हैं 100 रुपये का जुर्माना

मोबाइल से बात करते हुए पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस 100 रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूलती है। चेतावनी के बाद भी पुन: मिलने पर ऐसे वाहन चालकों का 600 रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला जाता है। बावजूद इसके बाइक सवार मोबाइल से बात करते हुए फर्राटे भरना अपना शगल समझते हैं।

बाइक चलाते मोबाइल से बात करते हुए हैं चालान
वर्ष चालान की संख्या
2015 6000
2016 6400
2017 7900
2018(अभी तक) 700

‘मोबाइल पर बात करते मिलने पर चालान किया जाता है। आगे ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। फिर भी बाइक सवार ऐसा करते पाए जाने पर धारा-184 के तहत चालान की कार्रवाई की जाती है। ’
- महावीर सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed