फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसान नहीं पूंजीपतियों की हितैषी है सरकार

किसान नहीं पूंजीपतियों की हितैषी है सरकार

Sat, 27 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
किसान नहीं पूंजीपतियों की हितैषी है सरकार
प्रदर्शन को संबोधित करते सांसद तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील मुख्यालयों पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करके धरना दिया। पांच सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


तहसील सदर में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष खुमानसिंह वर्मा ने कहा प्रदेश सरकार किसानों की नहीं पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों को फसलों का बाजिब मूल्य नहीं दिला सकी है। थाने और तहसीलों में किसानों के साथ लूट हो रही है।
विज्ञापन


खाद, बीज, बिजली, पानी की सुविधा किसानों को नहीं मिल पा रही है। चंद्रशेखर यादव ने कहा आलू किसान बर्बाद हो चुका है। सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। नलकूपों का बिल दोगुना कर दिया गया है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अमित कुमार को दिया। बलवीर सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव, शरद यादव, किशन दुबे, रजनेश मिश्रा, ज्योती मैसी, पूजा सक्सेना, गुरुदेव यादव, रामखिलाड़ी यादव, जितेंद्र सिंह सविता, सुमन यादव, राजू ढ़करई, सुमन गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरावली- तहसील में सदर विधायक राजू यादव ने कहा सत्ता संभालते ही सरकार के मुखिया ने आलू की सरकारी खरीद का जो वादा किया वो खोखला साबित हुआ। किसानों को आलू फेंकना पड़ा। धान की सरकारी खरीद बिचौलियों द्वारा की जा रही है। रवि की फसल की बुवाई के समय न खाद मिली और न ही बीज इस समय भी खाद का अकाल पड़ा हुआ है। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है।

एसडीएम शिवप्रसाद को ज्ञापन सौंपा। हाजी रिजवान कुरैशी, अनीस राईन, राजकिशोर चक, दानिश फारूखी, डा. यासीन, मुकीम राईन, जावेद खान, रनछोहन यादव, राकेश राजपूत, राकेश लोहिया, बंटू जैन, अभिलाख सिंह यादव, निर्दोष यादव, बृजेश यादव, पप्पू प्रधान, अमित वाल्मीकि, अंसार फारूखी, हरिओम मिश्रा मौजूद थे।

किशनी- तहसील में विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे भ्रष्ट और कलंकित सरकार है। कुत्ते काटने के इंजेक्शन और प्रसूताओं को कैल्शियम की गोलियां तक नहीं मिलती। लेखपाल हों या कानूनगो सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बिल्लू यादव ने कहा प्रर्वतन अधिकारी वाहन चेकिंग के नाम पर जिले भर में लूट कर रहे हैं।

आवारा गायों के कारण किसान खेतों में झोपडी डाल कर खेतों में सोने को मजबूर है। किसान मरा जा रहा है पर सरकार सो रही है। एसडीएम देवेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। विधानसभा अध्यक्ष जगरामसिंह यादव, मातादीन यादव, सुरेश यादव, पूर्व सभासद सुभाष यादव, ग्रीश दिवाकर, कुसमरा चेयरमैन संजू गुप्ता, नगर अध्यक्ष डैनी यादव, कृष्णपाल सिंह यादव, लालू यादव, चुकंदर यादव, गोपी यादव मौजूद थे।

घिरोर- तहसील में विधायक सोबरन सिंह यादव ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन किसान बेहाल है। आलू की खरीद का वादा सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही किया गया लेकिन पूरा नहीं हो सका है। किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसान का आलू सड़कों पर फिक रहा है। सरकार चुप है।

भाजपा नेता किसानों की बात नहीं सुनते हैं। अनिल गुप्ता, आफाक नियाजी, कल्लू यादव, शिवमंगल सिंह, रामबरन सिंह, संजय, काकुल शर्मा, डा. यामीन, आशुतोष, अनिल यादव मौजूद थे।

भोगांव- तहसील में पूर्वमंत्री आलोक शाक्य ने कहा भाजपा के एक साल के शासनमें ही प्रदेश की जनता परेशान हो गई है। अराजकता का माहौल है। सरकार से दुखी किसान आत्महत्या कर रहे हैं।


भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा में किसान विरोधी होने की कीमत चुकानी पडेगी। केंद्र में सपा की सरकार सत्ता में आएगी। धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। रावल सिंह यादव, मनोज यादव, दीप सिंह पाल, जयसिंह कश्यप, राजेंद्र यादव, दीपक कश्यप, संजीव एटम, ओमशरन यादव, अयाज मसूंरी, श्याम सिंह कठेरिया, चंद्रकुमार यादव, अरविंद यादव, योगेंद्रसिंह पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed