{"_id":"5a6623b74f1c1ba3268b5d66","slug":"131516643255-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता की गैस एजेंसी के मैनेजर से कैश लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी नेता की गैस एजेंसी के मैनेजर से कैश लूटा
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। भाजपा जिला महामंत्री सतीश दिवाकर की गैस एजेंसी के मैनेजर से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जैतपुर मोड़ के पास दिनदहाडे़ ही सवा लाख नकदी, लैपटॉप लूट लिया।
थाना उत्तर क्षेत्र के गांधीनगर निवासी सतीश दिवाकर की नारखी क्षेत्र में दिवाकर गैस एजेंसी है। एजेंसी पर टूंडला क्षेत्र के गांव नगला गोला निवासी हरजीत सिंह मैनेजर हैं। सोमवार की शाम हरजीत एजेंसी को बंद करके थाना उत्तर के गांधीनगर निवासी मनोज के साथ बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे।
वह नारखी-बरतरा मार्ग पर जैतपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी सफेद रंग की अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए हरजीत के हाथ में लगे बैग को लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी एजेंसी मालिक को दी।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ टूंडला संजय वर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष नारखी विजय पाल सिंह व डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल एवं एजेंसी मालिक भाजपा नेता सतीश दिवाकर भी आ गए। थानाध्यक्ष नारखी ने कहा कि गैस एजेंसी के मैनेजर से अपाचे सवार बदमाशों ने सवा लाख रुपये और लैपटॉप लूटा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।