फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्टेशन रोड पर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, हंगामा

स्टेशन रोड पर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, हंगामा

Fri, 19 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, हंगामा
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पालीवाल चौराहे पर छात्रों के दो गुट भिड़ गए जिससे हंगामा खड़ा हो गया। स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति हो गई। बाद में सभ्रांत लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को हटाया।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर दोपहर के समय जब स्कूल कॉलेज की छुट्टी होती है, उस समय भीड़ हो जाती है। इसी दौरान छात्राएं भी स्कूल से बाहर आती हैं। जिसके चलते चौराहे पर स्कूल के छात्रों के अलावा बाहरी तत्व भी जमा होते हैं। छात्राओं को लेकर गुरुवार दोपहर ढाई बजे दो गुट भिड़ गए, जिससे चौराहा पूरी तरह से जाम हो गया। हंगामा और छात्रों में झगड़े की सूचना यूपी-100 को दी। जब तक पुलिस पहुंचती लोगों ने छात्रों को समझा-बुझाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के समय चौराहे पर असामाजिक तत्वो का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण छात्रों के गुट आपस में झगड़ा करने लगते हैं। इससे पूर्व भी छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, और आक्रोशित लोगों ने कुछ छात्र नेताओं के पोस्टर भी फाड़ दिए थे। अगर स्थानीय पुलिस ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो भविष्य में यह बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed