फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपी एसआईडीसी और फरिहा बने नए सबडिवीजन

यूपी एसआईडीसी और फरिहा बने नए सबडिवीजन

Sun, 29 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी एसआईडीसी और फरिहा बने नए सबडिवीजन
फिरोजाबाद। विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में यूपीएसआईडीसी और फरिहा दो नए सब डिवीजन बनाए गए हैं। टूंडला और जसराना में मीटर परीक्षणशाला बनाई जाएगी। दोनों सब डिवीजन और मीटर प्रयोगशाला में शासन स्तर से जल्द ही अफसरों की तैनाती होगी।
विज्ञापन


योगी सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिल बनवाने, खराब बिल ठीक कराने, मीटर खराब होने की स्थिति में शहर तक दौड़ लगानी पड़ती है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं की समस्या दूर नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता दलालों की चंगुल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 14 नए सब डिवीजन और 13 नए विद्युत परीक्षणशाला बनाने की घोषणा की गई है। जनपद में यूपीएसआईडीसी और फरिहा दो नए सबडिवीजन के अलावा टूंडला और जसराना में विद्युत परीक्षणशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का लोड को कम करने के लिए टूंडला में नया डिवीजन बनेगा। यहां एक्सईएन की तैनाती हो चुकी है। अब टूंडला के उपभोक्ताओें को फिरोजाबाद की दौड़ नहीं लगानी होगी। अब टूंडला डिवीजन में ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed