{"_id":"59f4b3094f1c1b6d548b970a","slug":"131509208841-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान-सचिव पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान-सचिव पर दर्ज होगी एफआईआर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शौचालय निर्माण में हुए घोटाले पर जारी नोटिस पर प्रधान और सचिव ने जवाब नहीं दिया। डीएम के नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत छितौनी में इंदिरा आवास के शौचालय निर्माण में करोड़ों रुपये का गबन हुआ। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने जांच के बाद आठ शौचालयों के निर्माण में गबन की पुष्टि की। उन्होंने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को जवाब देने के लिए तलब किया, लेकिन दोनों में कोई उपस्थित नहीं हुआ। डीपीआरओ ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए फाइल डीएम को भेज दी।
डीएम अमित किशोर ने भी प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर तलब किया है लेकिन अब तक दोनों ने कोई जवाब नहंी दिया। 15 दिन की समय सीमा पूरी होने जा रही है। ऐसे में डीएम स्तर से प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों से घोटाले की रकम की वसूली भी की जाएगी। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत छितौनी में आठ शौचालय में गबन हुआ है। डीएम ने नोटिस जारी करते हुए दोनों को तलब किया है। अगर उपस्थित नहीं हुए तो रिपोर्ट दर्ज होगी।