{"_id":"59e217ad4f1c1bec538b773c","slug":"131507989421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा चालक- परिचालकों को मनाया, नहीं होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा चालक- परिचालकों को मनाया, नहीं होगी हड़ताल
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। रोडवेज के संविदा चालक- परिचालकों नेअपनी हड़ताल वापस ले ली गई है। समझौता वार्ता में कई मांगें माने जाने के बाद संविदा कर्मियों ने ईदगाह बस स्टैंड पर जश्न मनाया। अब त्योहार पर बसों की किल्लत नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश संविदा कर्मचारी यूनियन ने चालक- परिचालकों की मांगों को लेकर 13 अक्तूबर की रात से हड़ताल पर जाने का एलान किया था। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ में रोडवेज अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में एक माह में 22 ड्यूटी और 17 हजार रुपये के वेतन पर सहमति बन गई है।
साथ ही पीएफ भी बढ़ाकर 20 से 50 पैसे करने का आश्वासन दिया है। इन प्रस्तावों को दो माह बाद होने वाली बोर्ड बैठक में पारित करने का वादा किया गया है। इसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई। इस मौके पर ईदगाह बस स्टैंड पर संविदा कर्मियों ने अपने नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर भानु प्रताप, ओमपाल सिंह, कमल सिंह, अमित भदौरिया, सूरजपाल, रंजीत, योगेंद्र पाल, श्यामवीर, प्रेम प्रकाश, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।