फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अस्पताल से गर्भवती को टरकाया, रास्ते में हुआ प्रसव

अस्पताल से गर्भवती को टरकाया, रास्ते में हुआ प्रसव

Fri, 04 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से गर्भवती को टरकाया, रास्ते में हुआ प्रसव
una hospital
मिरहची (कासगंज)। कुटेना माफी से प्रसव कराने आई महिला को पीएचसी पर नर्स ने प्रसव में वक्त लगने का बहाना बनाकर टरका दिया। पति महिला को लेकर घर जाने लगा लेकिन आधा किमी दूर ही महिला ने सड़क पर बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

मिरहची क्षेत्र के गांव कुटेना माफी निवासी अजय पाल शुक्रवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी ज्ञान देवी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। अजय की मानें तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स देव कुमारी ने जांच के बाद कहा कि अभी प्रवस होने में अभी दो दिन का वक्त लगेगा और घर ले जाओ। इसके बाद अजय पत्नी को लेकर घर जाने लगा।
विज्ञापन


आधा किमी दूर मारहरा रोड पर सोसाइटी कार्यालय के समीप सड़क किनारे अजय की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने बच्ची को सड़क पर जन्म दे दिया। आनन-फानन में परिवारीजन आशा रेखा देवी की मदद से जच्चा बच्चा को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित देख अस्पताल से छुट्टी दे दी। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण परिवरीजनों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed