फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हज यात्रियों को विदा करने आए दो पक्षों में संघर्ष, चले लाठी-डंडे, फायरिंग

हज यात्रियों को विदा करने आए दो पक्षों में संघर्ष, चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Fri, 04 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों को विदा करने आए दो पक्षों में संघर्ष, चले लाठी-डंडे, फायरिंग
हज यात्रियों को विदा करने आए दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/ पटियाली।
विज्ञापन

हज यात्रियों को विदा करने गए भरगैन के दो गुटों के लोगों में मामूली बात पर संघर्ष हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और फायरिंग तक हो गई। इसमें करीब छह लोगों के चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एहतियात के लिए भरगैन में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बता दे कि विवाद की शुरुआत बल्लूपुर के रेलवे स्टेशन पर हुई। यहां हज यात्री बल्लूपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए ट्रेन से रवना हुए। कस्बे के काफी लोग हज यात्रियों को विदा करने पहुंचे।, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

बताया कि स्टेशन पर कुछ बच्चे शरारत कर रहे थे। एक बच्चा स्टेशन पर रखे खाने पीने के सामान के ऊपर से बार बार निकल रहा था। इसी बात पर गुलबहार ने बच्चे को टोक दिया। यह बात नकी पक्ष को नागवार गुजरी। नकी पक्ष के लोगों ने गुलबहार व उनके पति अब्दुल सलाम के साथ मारपीट कर दी। यहां पर तो किसी तरह से मामले को शांत करा दिया। जब दोनों पक्ष कस्बे में लौटे तो अब्दुल सलाम पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले। फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों ने स्कार्पियों सहित एक दूसरे पक्ष की करीब सात चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पटियाली के सीओ कर्मवीर सिंह, पटियाली, सिकंदरपुर वैश्य व गंजडुंडवारा की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग लिए। देर रात्रि घायल अब्दुल सलाम, गुलबहार, नूर हसन, नवी, कमरुल हसन, मोहम्मद हासिफ का प्राथमिक उपचार व मेडिकल कराया गया। अब्दुल सलाम ने दूसरे पक्ष के नकी, पप्पू, समीर, तालिब व कामरान के खिलाफ तहरीर दी है। नकी पक्ष से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली।

सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी लोग मारपीट से घायल हुए हैं। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनो पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed