फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नशे की हालत में गांव पहुंचा था यूपी 100 का दरोगा

नशे की हालत में गांव पहुंचा था यूपी 100 का दरोगा

Sat, 29 Jul 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नशे की हालत में गांव पहुंचा था यूपी 100 का दरोगा
यूपी 100 - फोटो : demo
राया(मथुरा)। झगड़े की सूचना पर भंकरपुर बसैला पहुंची यूपी 100 मोबाइल का सवार दरोगा नशे में था। इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी के वक्त दरोगा के नशे में पाए जाने पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सीओ महावन को एक सप्ताह में जांचकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। वहीं, गांव में पुलिस पर हमले के मामले में चार नामजदों एवं दो अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



गुरुवार को भंकरपुर बसैला में झगड़े की सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के दरोगा की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। इस संदर्भ में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि दरोगा की मेडिकल रिपोर्ट में शराब का सेवन पाया गया है। सीओ महावन विनय सिंह चौहान को जांच सौंपी गई है। एक सप्ताह के अंदर दरोगा की जांच रिपोर्ट सीओ उन्हें सौपेंगे।
विज्ञापन



दरोगा अशोक कुमार की तहरीर पर रवि पुत्र रामपाल, पिंटू पुत्र बच्चू, शिकालू पुत्र सौदान, रामपाल पुत्र महेंद्र सिंह एवं दो अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed