{"_id":"596e51914f1c1ba93d8b4718","slug":"131500402065-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास वोटिंग करने वाले विधानसभा चुनाव में भी थे खिलाफ: अक्षय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास वोटिंग करने वाले विधानसभा चुनाव में भी थे खिलाफ: अक्षय
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए सांसद अक्षय यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रपति के चुनाव में सपा के विधायक शिवपाल यादव द्वारा राजग प्रत्याशी रामनाथ गोविंद को वोट देने पर सांसद अक्षय यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि क्रास वोटिंग करने वाले विस चुनाव में ही पार्टी के खिलाफ थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय करेंगे।
सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद अक्षय यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में शिवपाल यादव की क्रास वोटिंग कोई अचरज की बात नहीं। वह तो विधानसभा चुनाव से ही ऐसा कर रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर कहा कि जिला पंचायत सदस्य तो आज भी विजय प्रताप के साथ हैं लेकिन सत्ता के दबाव में सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा विधायकों के अश्लील ऑडियो के बारे में कहा कि जनप्रतिनिधि का चरित्र साफ सुथरा होना चाहिए। मेरी सलाह है कि विधायक फालतू बातों पर ध्यान देने के बजाय विकास कार्यों की ओर ध्यान दें।