फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चेयरमैन के कार्यकाल पर 19 को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

निकाय चेयरमैन के कार्यकाल पर 19 को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Sun, 16 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
निकाय चेयरमैन के कार्यकाल पर 19 को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
एटा। पांच साल पहले 7 जुलाई को निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद पालिका चेयरमैन और सभासदों ने कल 18 जुलाई को शपथ ली थी। चुनाव आयोग ने अभी तक निकाय चुनाव की घोषणा नही की है। ऐसे में पालिका चेयरमैन का कार्यकाल कब खत्म होगा। इसे लेकर सभासद और निकाय अध्यक्षों में असमंजस है। हालांकि प्रदेश भर के निकाय चेयरमैन चुनाव की घोषणा नहीं होने तक कार्यकाल बनाए रखने की मांग को लेकर हाईकोर्ट मे याचिका दाखिल कर चुके हैं। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर सुनवाई की तरीख 19 जुलाई दी है।
विज्ञापन



जिले में चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायत समेत कुल 09 निकाय हैं। 18 जुलाई को सभासदों और निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। पांच साल पहले सात जुलाई को परिणाम आने के बाद निकायों में 18 जुलाई को सभासदों और पालिका चेयरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। निकाय सभासदों और अध्यक्षों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


पालिका चेयरमैन राकेश गांधी ने कार्यकाल पहली बोर्ड बैठक से माना जाएगा। ऐसे में उनका कार्यकाल 30 जुलाई को खत्म होगा। चेयरमैन ने बताया कि आयोग ने चुनाव की घोषणा नहीं की है। ऐसे में प्रदेश भर के पालिका चेयरमैन ने निकाय चुनाव की घोषणा होने तक कार्यकाल बनाए रखने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर 19 जुलाई को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। ऐसे में निकाय अध्यक्ष की निगाहें सुनवाई पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटालों के आरोपों से घिरे चेयरमैन
नगर पालिका चेयरमैन पद रहते कई घोटालों में घिरे हैं। पालिका चेयरमैन राकेश गांधी की कुर्सी बचेगी या जाएगी ये हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद पता चलेगा। लेकिन घोटालों की पुष्टि होने पर डीएम अमित किशोर ने शासन को वित्तीय अधिकार सीज करने की संस्तुत करना राकेश गांधी का कार्यकाल बचाने में बड़ी बाधा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed