{"_id":"59500c6c4f1c1b00148b470e","slug":"131498418284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर विवि में परीक्षा की कापियों पर लिख दिया कॉलेज कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर विवि में परीक्षा की कापियों पर लिख दिया कॉलेज कोड
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
agra university
- फोटो : agra university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षा की कापियाें का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। रविवार को एक परीक्षा केंद्र की कापियों में कालेज कोड लिखा हुआ पाया गया। इस देख परीक्षक हैरान रह गए और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है।
एक परीक्षा केंद्र से आई बीएससी प्रथम वर्ष की भौतिक विज्ञान की सभी 50 कापियाें में 660 कालेज कोड लिया हुआ था। इस कोड संख्या का कालेज अलीगढ़ में बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मूल्यांकन में अंक बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि कापी में कालेज लिखा जाना नियम विरुद्ध है। कालेज का नाम, कोड आदि लिखने पर मनाही है। किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। मामले को परीक्षा समिति में रखा जाएगा।
27 तक जंच जाएंगी कापियां
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि सर्वाधिक नौ लाख कापियां रसायन विज्ञान की थीं। इनका मूल्यांकन कार्य समाप्त होने वाला है। संभावना है कि 27 जून तक सारी कापियां जंच जाएंगी। 10 जुलाई से सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पैनल में नहीं करा सकेंगे परिवर्तन
कालेजों और पाठ्यक्रमाें की मान्यता के लिए कइयाें ने फरवरी मार्च में पैनल चुन लिया था पर अभी तक पैनल निरीक्षण कराया नहीं। अब कुछ लोग पैनल में परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि केवल जून में पैनल चुनने वालों को परिवर्तन का मौका मिलेगा। बाकी को पूर्व में चुने गए पैनल से ही निरीक्षण कराना होगा।