{"_id":"593995d24f1c1bc8208b45c7","slug":"131496946130-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामसभा की जमीन को कराया कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामसभा की जमीन को कराया कब्जामुक्त
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। उप जिलाधिकारी ने पुलिस के साथ गुरुवार को मकबूलपुर पहुंचकर ग्राम समाज की जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाया। पक्के निर्माण को हटाने के लिए कब्जेदारों को 12 जून तक समय दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मकबूलपुर में कुछ लोगों ने खलिहान, खेल के मैदान, कन्या पाठशाला, चिकित्सालय, मंगलदल आदि के नाम सुरक्षित जमीन पर झोपड़ी, बटिहा तथा मिट्टी, कचरा डालकर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा डीएम से की गई थी।
मामले में गुरुवार को एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता, इंसपेक्टर अरुण कुमार, लेखपाल मनोज कुमार, राम प्रसाद फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में लेखपाल ने जमीन चिह्नित की। इसके बाद ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
एसडीएम द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध पक्का निर्माण करने वाले लोगों को 12 जून तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम के मुताबिक खलिहान की जमीन पर हरी सिंह, तेजपाल, सोनू बंजारा, असगर अली, सलीम, संजय, सरफू, खैराती, गुलाब, शेर खां, रोशन, दीवान, मदार खां पुत्र भोजा सिंह, फैजू खेल के मैदान में खैराती, असगर अली, लालची प्रधान आदि का कब्जा मिला है।