{"_id":"618d5d2aa3a92561f3750e68","slug":"130-patients-were-found-suffering-from-fever-and-dengue-was-found-in-2-kasganj-news-agr514287463","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 मरीज मिले बुखार से पीड़ित और 2 में मिला डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 मरीज मिले बुखार से पीड़ित और 2 में मिला डेंगू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में बुखार व डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। बुखार पीड़ित 130 मरीज सामने आए। जिनमें 2 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 14 टीमें भेजकर मरीजों की जांच कराई गई। जांच के दौरान 217 मरीज विभिन्न रोगों से पीड़ित मिले। जिनमें 130 मरीजों में बुखार मिला। इन मरीजों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण देखते हुए इनकी जांच की गई। जांच में 2 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 224 पर पहुंच गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कराई गई जांच में अब तक 4645 लोग बुखार से पीड़ित मिल चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जिले में अब डेंगू व बुखार का प्रकोप कम होने लगा है, लेकिन विभाग की लगातार टीमें जांच के लिए भेजी जा रही हैं। जो भी मरीज रोगों से पीड़ित मिल रहे हैं उनका उपचार भी कराया जा रहा है।