फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 year old boy died of heart attack while playing cricket in Mainpuri

UP: क्रिकेट खेल रहे 13 साल के बच्चे की माैत, चिकित्सकों ने बताया दिल का दाैरा; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 08 Feb 2026 12:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:10 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में क्रिकेट खेल रहा 13 साल का बच्चा अचानक से बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दाैरा पड़ने से बच्चे की जान गई है।

विज्ञापन
13 year old boy died of heart attack while playing cricket in Mainpuri
हार्ट अटैक - फोटो : Adobe Stock Photo

विस्तार

मैनपुरी में घर के पास ही मैदान में क्रिकेट खेल रहा 13 साल का बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आननफानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


घटना थाना बिछवा क्षेत्र के गांव सहारा में रविवार सुबह हुई। सोमेन का 13 वर्षीय पुत्र समर क्रिकेट बैट लेकर घर के पास मैदान में साथियों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक उसके हाथों से क्रिकेट बैट छूट गया। अचेत अवस्था में परिजन समर को जिला जिला अस्पताल लेकर आए, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रुकने से 13 साल के समर की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed