फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI-generated image has been created to help identify woman body found on Yamuna Expressway

UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश

Sun, 08 Feb 2026 09:41 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Feb 2026 09:41 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला का शव मिला था। शव कंबल में लिपटा हुआ था। चेहरे पर चोट और खून बह रहा था। ऐसे में पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। एआई से फोटो तैयार कर शिनाख्त का प्रयास किया। फोटो दिल्ली की सोनाली की प्रोफाइल से मैच हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
AI-generated image has been created to help identify woman body found on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली महिला के शव की शिनाख्त के करीब पुलिस पहुंच गई है। इसके लिए पहली बार कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने एआई से महिला की फोटो बनवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। उसकी प्रोफाइल दिल्ली की सोनाली से मैच हुई है। वह मूलत: मध्यप्रदेश की है। टीम दिल्ली रवाना हो गई है। अगर शिनाख्त सही हो गई तो इसे हाईटेक पुलिसिंग की बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।
विज्ञापन


खंदौली टोल प्लाजा से दो किलोमीटर आगे सौरई गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर महिला का शव मिला था। चेहरे पर चोट थी और खून भी निकल रहा था। हाथ पर सनी और आरएस लिखा हुआ था। गले पर भी चोट के गहरे निशान थे। इस हालात में पुलिस शिनाख्त के लिए वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन


 

डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार ने एआई की मदद से युवती की फोटो बनाई। उसे आगरा, मथुरा, दिल्ली, हरियाणा पुलिस को भेजा। सोशल मीडिया पर लापता महिलाओं के फोटो से मैच कराने का प्रयास किया गया। एआई से बनी फोटो दिल्ली में रहने वाली सोनाली से मैच कर गई है। सोशल मीडिया पर फोटो से मैच कर रही प्रोफाइल के सभी सोशल मीडिया खाते 24 घंटे से अधिक समय से बंद हैं। संपर्क नहीं होने से पुलिस का शक गहरा हो गया है। महिला के बारे में पुष्टि के लिए एक टीम दिल्ली रवाना की गई है। उसके परिजन से मिलने के बाद ही हत्या कर शव फेंकने की गुत्थी सुलझा सकती है।

 

आईपी एड्रेस और सर्विलांस की ले रहे मदद
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली प्रोफाइल को चलाने वाले मोबाइल का आईपी एड्रेस निकाल कर सर्विलांस टीम संपर्क का प्रयास कर रही है। उसकी अधिक समय तक मिलने वाली लोकेशन पर पुलिस टीम जाकर घर का पता कर रही है। शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

 
विज्ञापन

चिह्नित हुई हैं 978 गाड़ियां
शव मिलने के बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के टोला प्लाजा पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग ली है। उसके आधार पर 978 गाड़ियां ऐसी हैं जो दिल्ली की ओर से आईं और थोड़े समय के अंतराल पर वापस दिल्ली की ओर गईं। एक टीम सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग से उनमें बैठे लोगों के चेहरे चिह्नित कर महिला की प्रोफाइल पर जुड़े लोगाें की फोटो से मैच करा रही है। कारों के नंबर के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें-Health News: बिना चीरफाड़ तीन घंटे में ठीक होगी टेढ़ी नाक, खर्राटे भी होंगे दूर; यहां हो रही निशुल्क सर्जरी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed