{"_id":"60afd4938ebc3e34ff399cfa","slug":"13-samples-of-fertilizers-sent-for-testing-mainpuri-news-agr4934760112","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरकों के 13 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरकों के 13 नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के आदेश पर कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले भर में नकली उर्वरकों की बिक्री और कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी की। विभागीय अधिकारियों ने उर्वरकों के कुल 13 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
एसडीएम घिरोर अनिल कुमार कटियार के साथ जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने घिरोर में छापेमारी की। इस दौरान किसान खाद भंडार से डीएपी का एक, गुप्ता खाद भंडार से जिंक, एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) और एसएसपी का एक-एक और शेखर खाद भंडार से डीएपी का एक नमूना लिया।
इसके बाद भोगांव में एसडीएम सुधीर कुमार के साथ जिला कृषि अधिकारी ने आशू खाद एवं बीज भंडार और ओम सांई खाद भंडार से डीएपी और एमओपी के एक-एक नमूने भरे। इसके बाद उन्होंने मैनपुरी में बाबा खाद भंडार देवी रोड और चरन सिंह फर्टिलाइजर से डीएपी के एक-एक नमूने लिए।
विज्ञापन
वहीं उप निदेशक कृषि डीवी सिंह राजेश खाद भंडार औंछा और राकेश खाद एजेंसी औंछा से डीएपी के एक-एक नमूने लिए। कुल 13 नमूने जिले से जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के स्टॉक की भी जांच की गई।