फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 passengers injured after roadways bus collided with truck due to fog in mainpuri

मैनपुरी: कोहरे के कारण ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 13 यात्री घायल, छह की हालत गंभीर

Sun, 14 Feb 2021 11:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
13 passengers injured after roadways bus collided with truck due to fog in mainpuri
मैनपुरी: क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में रविवार की सुबह कोहरे के कारण गांव शरीफपुर के पास जीटी रोड पर ट्रक से गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस की टकरा गई। जिससे रोडवेज बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से छह घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह घना कोहरा छाया था। सुबह तकरीबन 7:30 बजे घने कोहरे के कारण दिल्ली से आ रहा ट्रक सर्विस रोड पर निर्माणाधीन हाईवे पर चल गया। आगे रास्ता न देख ट्रक चालक हाईवे से ट्रक को सर्विस रोड पर पीछे ले जाने लगा, तभी अचानक दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। 
विज्ञापन

मैनपुरी में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- अखिलेश नहीं बता पाएंगे धनिया-गाजर के पत्तों में अंतर
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

ये हुए घायल
- सोनम पुत्री नवीन निवासी ग्राम लालपुर, सगोनी मैनपुरी। 
- रामपाल पुत्र अमीर प्रसाद निवासी सदुआपुर जनपद कन्नौज।  
- मीना यादव पत्नी रविंद्र नई बस्ती छिबरामऊ जनपद कन्नौज
- अनिकेत पुत्र वेद प्रकाश निवासी लाल कुआं, दिल्ली। 
- रोहित पुत्र राम प्रकाश दुबे मोती नगर, दिल्ली। 
- रजनेश कुमार पुत्र दादू राम निवासी ग्राम टाडा रायपुर, जनपद कन्नौज।  
- बस परिचालक इंद्रेश पुत्र शोभा लाल निवासी कानपुर।  
- अशोक पुत्र कुंवर सिंह, माया देवी पत्नी अशोक निवासी नई बस्ती पानी की टंकी के पास छिबरामऊ जनपद कन्नौज। 
- प्रमोद कुमार पुत्र ओमकार सिंह निवासी ग्राम डांडा थाना भोगांव, मैनपुरी।  
- बस चालक प्रमोद कुमार पुत्र महाराज सिंह कुतुबपुर भरथना, जनपद इटावा।
- सुनील देशवाल 
- आदेश पुत्र राम अवतार गोरिया बुर्जा तिर्वा जनपद कन्नौज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed