फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm keshav prasad maurya targets akhilesh yadav in mainpuri

मैनपुरी में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- अखिलेश नहीं बता पाएंगे धनिया-गाजर के पत्तों में अंतर

Sun, 14 Feb 2021 07:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 07:41 AM IST
सार

  • उपमुख्यमंत्री एवं मैनपुरी जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में 280 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन किया। इसके साथ ही उन्होंने 138 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत की 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने खरपरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना। 

विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya targets akhilesh yadav in mainpuri
रिमोट दबाकर विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान और कृषि कानून की बात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धनिया और गाजर के पत्तों में अंतर नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए कृषि कानून को मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा भी कृषि कानून की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा पहले व्यक्ति, फिर पार्टी और इसके बाद देश व प्रदेश की बात करती है। वहीं भाजपा पहले देश और प्रदेश, इसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति की बात करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का है। अब भारत की ओर से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में जीत का दावा
खरपरी स्थित एक मैरिज होम में पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा 200 के पार सीटें लाएगी। वहां की जनता बदलाव चाहती है। वहां की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में कहा कि हत्यारों को कानून सजा देगा। साथ ही भगवान राम भी हत्यारों को नहीं बख्शेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है। हमारी सरकार किसानों के पक्ष में है। खुद को किसान बताकर कुछ लोग सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। 

'भाजपा ने अनुच्छेद 370 को धराशाई किया'
केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से जुड़े डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर एक देश में दो संविधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह अनुच्छेद 370 के पक्षधर नहीं थे। भाजपा सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को धराशाई कर दिया है। इसे पश्चिम बंगाल की जनता भी जानती है।

280 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने 280 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन किया। इसके साथ ही उन्होंने 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले का विकास तेजी से हो रहा है। पिछली सपा सरकार में दल और जाति के आधार पर क्षेत्र का विकास होता था। हम बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन बीस किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 250 की आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर कर दी गई है। 

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
-71 करोड़, 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दो सेतु, 27 मार्गों का शिलान्यास किया गया। 66 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन सेतु 45 मार्गों का लोकार्पण किया गया। 

मैनपुरी शहर में बाईपास को दी मंजूरी
कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मैनपुरी शहर के लिए बाईपास और भोगांव क्षेत्र में आलीपुर खेड़ा के अधूरे बाईपास को पूर्ण कराए जाने का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इसे मंजूरी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed