{"_id":"6192a3218119b0080c291052","slug":"13-lakh-stolen-by-breaking-the-locks-of-mainpuri-district-panchayat-member-kothi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य की कोठी के ताले तोड़कर13 लाख की चोरी, पुलिस अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य की कोठी के ताले तोड़कर13 लाख की चोरी, पुलिस अंधेरे में
Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
सार
ताजगंज स्थित कैलाश रेजीडेंसी में हुई घटना, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजगंज स्थित गांव रजरई मार्ग स्थित कैलाश रेजीडेंसी में चोरों ने मैनपुरी स्थित किशनी के वार्ड नंबर एक से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह की नई कोठी को निशाना बनाया। चोर पांच लाख के जेवरात, 6.5 लाख रुपये सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन चोरों के बारे में सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
किशनी, मैनपुरी निवासी शुभम सिंह ने बताया कि एक साल पहले कैलाश रेजीडेंसी में एक कोठी बनवाई थी। दो महीने पहले गृह प्रवेश किया था। घर में सामान रखा हुआ था। दस नवंबर को घर आए थे। दूसरे दिन किशनी चले गए। सोमवार को फिर घर आए। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर गए तो बाकी कमरों के भी ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। अलमारी का लॉकर टूटा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
शुभम सिंह ने बताया कि चोर दो एलईडी, पांच लाख रुपये सोने के जेवरात, 6.5 लाख रुपये कैश, इनवर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। कुल 13 लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि सामने ही गेट बंद कालोनी है। वहां गार्ड भी रहता है। इसके बावजूद चोरी कैसे हो गई। आशंका है कि चोरों ने रेकी करके वारदात की है। पुलिस आसपास कालोनी में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। कालोनी के लोगों ने रात में कुछ लोगों को भागकर जाते हुए देखा।
विज्ञापन